ZindagiWOW · हिंदी प्रेरणादायक ब्लॉग · 2026अनमोल विचार, प्रेरणादायक कहानियाँ और जीवन मंत्र — हिंदी में
स्वास्थ्य

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

ZindagiWOW · 2026

वैसे तो ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है। अखरोट भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमे सेहत का खजाना छिपा है। लेकिन यदि किसी चीज़ के कुछ फायदे होते हैं तो कुछ न कुछ नुकसान भी होते हैं। Walnut Benefits – Side Effects – अखरोट भी बादाम, किशमिश, खजूर आदि ड्राई फ्रूट्स की तरह हमारे शरीर के लिए लाभदायक है पर अखरोट खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं।

इस लेख में आप जानेंगे:

  • अखरोट: पोषण, फायदे और सावधानियाँ
  • अखरोट खाने से क्या होता है : फायदे और नुकसान
भागमुख्य बात
अखरोट: पोषण, फायदे और सावधानियाँतो आज इस आर्टिकल में हम आपको अखरोट खाने के बहुत से लाभों के बारे में बताएँगे वही दूसरी और हम अखरोट ख…
अखरोट खाने से क्या होता है : फायदे और नुकसानWalnut Benefits – Side Effects

अखरोट: पोषण, फायदे और सावधानियाँ

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको अखरोट खाने के बहुत से लाभों के बारे में बताएँगे वही दूसरी और हम अखरोट खाने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में भी आपको बतायेगें। तो ज्यादा समय न गवाते हुए इस पोस्ट को शुरू करते हैं।

अखरोट क्या है ?

दोस्तों, अखरोट जिसे अंग्रेजी में Walnuts कहा जाता है एक ड्राई फ्रूट है। इसका साइंटिफिक नाम जुगलान रेजिया (Juglans Regia) है और इसके पेड़ का वैज्ञानिक नाम जग्लान्स निग्रा (Juglans Nigra) है। एक अखरोट के फल में एक ही बीज होता है जो सूखा मेवा है जो खाने के लिये उपयोग में लाया जाता है। अखरोट का बाह्य आवरण एकदम कठोर होता है और अंदर मानव मस्तिष्क (human brain) के जैसे आकार वाली गिरी होती है जो स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। इसके लाभों के बारे में हम आगे विस्तार से बताएंगे।

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व

अखरोट में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी ऊर्जा होती है। इसके आलावा इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई – बी6, कैल्शियम और मिनेरल भी पर्याप्तं मात्रा में पाए जाते हैं। कुल मिलकर अन्य मेवाओं (ड्राई फ्रूट्स) के मुकाबले अखरोट में कहीं ज्यादा पोषक तत्व मौजूत रहते हैं।

आपने देखा होगा कि अखरोट पर गहरा भूरा रंग का छिलका जैसा होता है। इसे निकलना नहीं चाहियें क्योंकि क्योंकि इस हिस्से में सर्वाधिक एंटीओक्सीडेंट जैसे फेनोलिक एसिड , टेनिन्स और फ्लेवोनोइड्स आदि होते है, जो बहुत फायदेमंद होते है।

लकड़ी के बोर्ड पर मिक्स ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स का खज़ाना — संतुलन ही सेहत की कुंजी है।

अखरोट खाने से क्या होता है : फायदे और नुकसान

Walnut Benefits – Side Effects

आइये दोस्तों अब अपने मुख्य विषय यानि अखरोट खाने से क्या होता है। अखरोट खाने के फायदे और नुकसान क्या है पर आते हैं।

अखरोट खाने से क्या होता है

जैसे ऊपर हमने आपको बताया की अखरोट में मौजूद भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो हमारी सेहत के लिए अत्यत लाभकारी होते है। अखरोट में पाये जाने वाले विशेष प्रकार के ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट उम्र के साथ होने वाले नुकसान से बचाने में सक्षम होते है। अतः नियमित रूप से अखरोट का सेवन जवान बनाये रखने में मदद कर सकता है। आइये अब अखरोट खाने के कुछ मुख्य लाभों को भी जान लेते हैं।

अखरोट खाने के फायदे

वैज्ञानिकों द्वारा एक शोध में पाया गया है की अखरोट खाना हमारे दिल को स्वस्थ्य बनाये रखने में मदद करता है। अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो की शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है, जिससे हृदय प्रणाली सुचारु रूप से काम करती है। इसके अलावा, यह उच्च रक्तचाप की समस्या को भी दूर करता है।

अखरोट के औषधीय गुण को लेकर एक रिसर्च की गई, जिससे पता चलता है कि अखरोट खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन E , फोलेट , ओमेगा -3 फैट्स , तथा एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाने में मददगार होते है। इसके आलावा विटामिन और खनिज तत्व उम्र के साथ होने वाली दिमागी कमजोरी को भी दूर रखते है।

दिल और दिमाग के साथ-साथ अखरोट खाना हमारी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा, अखरोट में कैल्शियम और विटामिन-डी भी पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।

मेटाबोलिज्म के कारण भोजन से जरुरी पोषक तत्व अवशोषित होकर शरीर मजबूत बनता है। अखरोट में पाए जाने वाले मैगनीज , पोटेशियम , कैल्शियम , आयरन , जिंक तथा जरुरी फैट्स मेटाबोलिज्म को सही बनाये रखने में मददगार होते है और हमारा शरीर निरोगी रहता है।

हालाँकि कैंसर एक गंभीर बीमारी है। लेकिन एक मेडिकल रिसर्च में यह बात सामने आई है की अखरोट में एंटीकैंसर तत्व मौजूत होते है जो कैंसर के ट्यूमर को बनने से रोकते हैं। कुल मिलाकर अखरोट के सेवन से काफी हद तक कैंसर से बचा जा सकता है।

अखरोट में मौजूद तत्व डिप्रेशन और तनाव को कम करते हैं। अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को दूर करता है जो की तनाव , चिड़चिड़ापन , गुस्सा , झुंझलाहट का कारण हैं।

हलाकि, लोग इस बात से डरते हैं की इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा ज्यादा होती है और इससे उनका वजन बढ़ सकता है। लेकिन शोध में यह बात सामने आई है कि अखरोट वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इस तथ्य की पुष्टि एनसीबीआई पर उपलब्ध रिसर्च पेपर से होती है। फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

अखरोट में पाये जाने वाले विशेष प्रकार के ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट उम्र के साथ होने वाले नुकसान से बचाने में सक्षम होते है जैसे- त्वचा पर झुर्रियां , पाचन की कमजोरी , आँखों की रौशनी में कमी , हड्डी की कमजोरी आदि। अतः नियमित रूप से अखरोट का सेवन जवान बनाये रखने में मदद कर सकता है।

गर्भावस्था के दौरान अखरोट का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अखरोट में पाए जाने वाले फैटी एसिड, विटामिन ए और ई होने वाले शिशु के मानसिक विकास में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, अखरोट में भरपूर मात्रा में फेनोलिक कंपाउंड (यौगिक) पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव डालने का काम कर सकते हैं।

अखरोट यौन शक्ति की कमजोरी को दूर करता है। अखरोट वीर्य में शुक्राणु की संख्या , शुक्राणु की आयु , गतिशीलता तथा कार्यविधि में वृद्धि कर सकता है हो गर्भाधान के लिए आवश्यक है।

जी हाँ अखरोट खाने से अच्छी नींद आती है। इसमें मौजूद मेलाटोनिन नामक तत्व नींद की प्रक्रिया को सुधारता है।

उच्च रक्तचाप जिससे हृदय संबंधी रोग होने का जोखिम बना रहता है। इसके लिए अखरोट का सेवन उच्च रक्तचाप की समस्या को काफी हद तक कम करता है।

अखरोट में विटामिन B 7 पाया जाता है जो की बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह बालों को मज़बूत बनाता है और गिरना रोकता है।

एक अध्ययन में पाया गया है कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है।

इम्यूनिटी हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अखरोट में अधिक मात्रा में ऐंटिऑक्सिडेंट्स पाया जाता है जो हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना अपनी डायट में भीगे हुए अखरोट को जरूर शामिल करें।

इसके अलावा अखरोट कब्ज़ की शिकायत को भी दूर करता है और पेट को स्वस्थ बनाता है, पित्त की पथरी में भी अखरोट खाना लाभकारी पाया गया है। भिगो कर अखरोट खाने से पाचन शक्ति में सुधार होता है।

अखरोट खाने के नुकसान

आपको जानकर शायद यह हैरानी हो रही होगी कि अखरोट खाने के इतने सारे फायदे होने के साथ साथ कुछ नुक़सान भी हैं। तो आइये जानते हैं कि अखरोट खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

हालाँकि हम आपको पहले बता चुके हैं कि अखरोट खाने से वजन कम होता है। लेकिन कुछ लोगों में अखरोट खाने से बजन का बढ़ जाना भी पाया गया है। दरअसल अखरोट में एनर्जी कॉन्टेंट मौजूद होता है जिससे वजन बढ सकता है।

ज्यादा अखरोट खाने से कुछ लोगों में एलर्जी रिएक्शन देखने को मिले हैं। यदि किसी व्यक्ति को अखरोट खाने से कोई एलर्जी होती है जैसे – छाती में खिंचाव महसूस होना, सांस लेने में कोई दिक्कत या फिर स्किन पर लाल निशान पड़ना तो वो व्यक्ति अखरोट का सेवन तुरंत बंद कर दें।

कुछ लोगों में अखरोट खाने के बाद शरीर में सूजन भी देखने को मिली है। यह भी एक तरह की एलर्जी है। यदि ऐसी प्रॉब्लम है तो अखरोट का सेवन बंद कर दें।

अधिक अखरोट खाने से डायरिया जैसी कई तरह की पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए लगातार लम्बे समय तक अखरोट का सेवन न करें बल्कि कुछ दिनों के गैप जरूर दें।