ZindagiWOW · हिंदी प्रेरणादायक ब्लॉग · 2026अनमोल विचार, प्रेरणादायक कहानियाँ और जीवन मंत्र — हिंदी में
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर 51 अनमोल विचार

ZindagiWOW · 2026

यह सब जानते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। यहाँ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अनमोल विचार “Health Quotes in Hindi” दिए जा रहें हैं।

इस लेख में आप जानेंगे:

  • स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अनमोल विचार
  • स्वास्थ्य के 51 अनमोल विचार
भागमुख्य बात
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अनमोल विचारसफलता पाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत ज़रूरी है।
स्वास्थ्य के 51 अनमोल विचार1- स्वस्थ होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं।

ज़िन्दगी तेजी से बदल रही है, हर कोई अपने काम में व्यस्त है. इस भागती दौड़ती ज़िन्दगी में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। हालाँकि आज कई लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं। पर हमारे देश में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति उतने सजग नहीं हुए है जितना की पश्चिमी देश के लोग है।

ताज़ी सब्ज़ियों से बना ग्रीन स्मूदी
सेहतमंद जीवन की शुरुआत — आहार से।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अनमोल विचार

सफलता पाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत ज़रूरी है। ज़िन्दगी में अगर आप कितना पैसा भी कमा ले पर आपने अपने स्वस्थ पर ध्यान नहीं दिया तो सफलता के कोई मायने नहीं रह जायेगे। आपका सारा पैसा आपकी बिमारियों पर खर्च होगा। आइये इस आर्टिकल में “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अनमोल विचार Health Quotes in Hindi” को जानते हैं –

स्वास्थ्य के 51 अनमोल विचार

1- स्वस्थ होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं। स्वास्थ ही सबसे बड़ी सम्पति है और सबसे अच्छा रिश्ता है। – गौतम बुद्ध अनमोल विचार

2- जिसके पास स्वस्थ शरीर होता है, वह कइयों से कई गुना अमीर होता है। – अनमोल विचार

3- अच्छा स्वास्थ्य आतंरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वाश लाता हैं, जो की बहुत मत्वपूर्ण है। – दलाई लामा अनमोल विचार

4- अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझदारी जीवन के दो सबसे बड़े आशीर्वाद हैं। – पब्लिकलीस साइरस

5- किसी के परिवार में सच्ची खुशी लाने के लिए, एक शांत मन पाने के लिए सबसे पहले खुद को अनुशासित करना चाहिए और अपने मन को नियंत्रित करना होगा। यदि मनुष्य अपने मन को नियंत्रित कर सकता है तो वह आत्मज्ञान का मार्ग खोज सकता है, और सभी ज्ञान और गुण स्वाभाविक रूप से उसके पास आएंगे और यह सब तभी सम्भव है जब आपमें पास एक स्वस्थ शरीर है। – गौतम बुद्ध

6- आपका अपना शरीर ही सबसे बड़ी सम्पति है। – अनमोल विचार

7- अपने शरीर को स्वस्थ रखना हमारा कर्तव्य है, अन्यथा हम अपने दिमाग को मजबूत और स्पष्ट नहीं रख पाएंगे। – गौतम बुद्ध अनमोल विचार

8- अच्छे स्वास्थ्य की चमक का आनंद लेने के लिए, आपको व्यायाम करना चाहिए। – जीन ट्यूनी

9- आपका स्वास्थ्य आपकी सबसे बड़ी सम्पति है, इसका अहसास तब होता है जब हम इसे खो देते हैं। – जोश बिलिंग्स

10- जो रखते है सदैव अपने स्वास्थ्य का ध्यान, तो बनते है महान। – अनमोल विचार Health Awareness Hindi Quotes

11- बिना स्वास्थ्य जीवन, जीवन नहीं होता, बल्कि यह दुखों और आलस्य की अवस्था होती है। – अल्बर्ट आइंस्टीन

12- बीमारी आने तक स्वास्थ्य का महत्व नहीं है। – थॉमस फुलर Health Quotes in Hindi

13- हमारे अच्छे स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं – यह हमारी प्रमुख पूंजीगत संपत्ति है। – अर्लेन स्पेक्टर

14- अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है। – ऐनी विल्सन शेफ़

15- स्वास्थ्य आपके और आपके शरीर के बीच का संबंध है। – अनमोल विचार Health Awareness Hindi Quotes

16- स्वास्थ्य एक बड़ा शब्द है। यह केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन और आत्मा दोनों को गले लगता है। – जेम्स एच. वेस्ट

17- बिस्तर से जल्दी उठना और जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है। – बेंजामिन फ्रैंकलिन

18- मैंने खुश रहना इसलिए चुना है क्योंकि यह मेरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। – वॉल्टेयर

19- रोज़ एक सेव खाओ, डॉक्टर से दूरी बनाओ- अनमोल विचार Health Awareness Hindi Quotes

20- जीने के लिए खाओ, खाने के लिए न जियो। – सुकरात अनमोल विचार

21- आरोग्य रहना हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। – बाबा रामदेव अनमोल विचार

22- जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं स्वास्थ्य, परिवार, दोस्त और इन पर खर्च करने वाला समय। और मैं इन चीज़ो के लिए आभारी हूँ। – अनमोल विचार Health Awareness Hindi Quotes

23- हर मनुष्य अपना स्वास्थ खुद ही लिखता है। – गौतम बुद्ध

24- हमारा शरीर एक बगीचे की तरह है और हमारी इच्छाएं बागवान की तरह। – विलियम शेक्सपियर

25- रोकथाम इलाज से बेहतर है। – डेसिडरियस इरास्मस

26- जो व्यक्ति अपनी जीभ पर काबू नहीं पा सकता वो शायद ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। – अज्ञात

27- अपने शरीर की देखभाल करो. यही वह जगह है जहाँ तुम्हे रहना है। – जिम रोहन

28- यदि आप खुश हैं, और अच्छा महसूस कर रहे हैं, तो कुछ और मायने नहीं रखता। – रॉबिन राइट

29- आज सबसे बड़ी बीमारी कुष्ठ और तपेदिक नहीं है, बल्कि अवांछित होने की भावना है। – मदर टेरेसा

30- तनाव बहार के ट्रैफिक, शोर, आपके बॉस, आपके बच्चों, आपके पति या पत्नी, स्वास्थ्य चुनौतियों या अन्य परिस्थितियों से नहीं आता है। यह इन परिस्थितियों के बारे में आपके विचारों से आता है। – एंड्रयू जे बर्नस्टीन

31- आवश्क्यता से कम भोजन करना ही स्वास्थ्य प्रदान करता है। – चाणक्य

32- अगर आप अपने शरीर की देखभाल नहीं करते हैं, तो आप जिन्दा कहाँ रहेंगे। – अनमोल विचार Health Awareness Hindi Quotes

33- अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने का एकमात्र तरीका यह है कि आप जो चाहते हैं वह न खाएं, आप जो पसंद करते हैं उसे पीएं, और वही करें जो आप नहीं चाहते हैं। मार्क ट्वेन Health Quotes in Hindi

34- समय और स्वास्थ्य दो अनमोल संपत्ति हैं , जिनकी वैल्यू हम तब समझते हैं जब वो नहीं रहती। – डेनिस वेटली

35- जिंदगी जीने में और स्वस्थ ज़िन्दगी जीने में बहुत फर्क होता है। – अनमोल विचार Health Awareness Hindi Quotes

36- एक देश तभी स्वस्थ हो सकता है जब उसके लोग स्वस्थ हों। – स्वामी रामदेव

37- बिमारी की कड़वाहट से मनुष्य स्वास्थ्य का महत्त्व जान लेता है। – प्रोवर्ब Health Quotes in Hindi

38- देखभाल के अलावा इससे ज्यादा कुछ भी स्वास्थ्य के लिए घातक नहीं है। – बेंजामिन फ्रैंकलिन

39- स्वास्थ्य और बुद्धि जीवन के दो आशीर्वाद हैं। – मेनांडर

40- स्वास्थ्य ही पर्याप्त धन है। – लैलाह गिफ्टी अकिता

41- अपने शरीर को अपना पवित्र मंदिर बनने दो। – लैलाह गिफ्टी अकिता

42- अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि उनके शरीर को महसूस करने के लिए कितना अच्छा डिज़ाइन किया गया है। – केविन ट्रूडो

43- आपका शरीर कभी ठीक नहीं हो सकता जब तक वो पूरी तरह से ठीक न हो। – Health Quotes in Hindi

44- जब दिल सहज होता है, तो शरीर स्वस्थ होता है। – एक चीनी कहावत

45- साधारण भोजन और चिंतामुक्त मन स्वास्थ्य की निशानी हैं। – अज्ञात

46- नींद वह सुनहरी श्रृंखला है जो स्वास्थ्य और हमारे शरीर को एक साथ जोड़ती है। – थॉमस डेकर

47- दुनिया का सम्पूर्ण धन खर्च करके के भी आप अपना अच्छा स्वास्थ्य – वापस नहीं प्राप्त कर सकते। – रेबा मकएंटीरे

48- स्वास्थ्य ही है जो वास्तविक धन है, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं हैं। – महात्मा गांधी

49- मानव शरीर मानव आत्मा का सबसे अच्छा चित्र है। – टोनी रॉबिंस

50- खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं सोना चाहिए इससे फिटनेस बिगड़ती है। – स्वामी रामदेव

51- युवा आगे आएं, स्वस्थ रहें और देश का नेतृत्व करें। – स्वामी रामदेव