ZindagiWOW · हिंदी प्रेरणादायक ब्लॉग · 2026अनमोल विचार, प्रेरणादायक कहानियाँ और जीवन मंत्र — हिंदी में
रोचक तथ्य

नागालैंड से जुड़े 24 रोचक तथ्य

ZindagiWOW · 2026

नमस्कार मित्रो आज की अपनी इस रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपको भारत के एक बहुत ही छोटे और सुन्दर राज्य नागालैंड से जुड़े रोचक तथ्यों के विषय में बतायेंगे जिनको सुनकर आप अचंभित और हैरत में पढ़ जायेंगे | वैसे तो आपने इस राज्य के बारे में सुना तो होंगा लेकिन जो बाते हम आपको बताने जा रहे है उनकी आपको जानकारी शायद नहीं होगी या बहुत ही कम होंगी | चलिए जाने Nagaland Facts विस्तार से

इस लेख में आप जानेंगे:

  • नागालैंड के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में
  • और भी रोचक तथ्य
भागमुख्य बात
नागालैंड के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में1.
और भी रोचक तथ्य13.

नागालैंड के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में

1. नागालैंड भारत के उत्तर-पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी और बर्मा के बीच की खूबसूरत पहाड़ो में बसा एक छोटा सा राज्य है जिसकी परमपराये और प्रथा देश के दूसरे राज्यों से बिलकुल भिन्न और अलग है |

2. नागालैंड उत्तर में अरुणाचल प्रदेश ,पश्चिम में असम , दक्षिण में मणिपुर और पूर्व में म्यांमार से घिरा हुआ है |

3. नागालैंड की प्राकृतिक सौन्दर्यता के कारण इसे भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है |

4. नागालैंड को वर्ष 1961 से पहले नागा हिल्स त्वेनसांग के नाम से जाना जाता था पर और भारत सरकार द्वारा इसे 1 दिसम्बर 1963 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया था |

5. नागालैंड की राजधानी कोहिमा है जबकि दीमापुर यहाँ का सबसे बड़ा शहर है |

6. नागालैंड की जनसँख्या दूसरे अन्य राज्यों के मुकाबले ना के बराबर है जिसमे आधिकारिक तौर पर 19 लाख के आसपास लोग यहाँ निवास करते है |

7. नागालैंड भारत का एक मात्र ऐसा राज्य भी है जिसकी आधिकारिक तौर पर जनसँख्या वर्ष 2001 से 2011 के बीच घटी थी |

8. नागलैंड एक सांस्क्रतिक विरासत वाला ऐसा राज्य है जो चारो ओर से पहाड़ियों से घिरा है और कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा घने जंगलो और हरियाली से भरा है जिस कारण ये बाहर से आनेवाले पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है |

9. नागालैंड की लगभग 80 फीसदी आबादी इसाई धर्म को मानने वाली है |

10. नागालैंड में कोहिमा, दीमापुर, मोकोकचुआंग, वोखा, मोन आदि पर्यटकों के लिए मुख्य टूरिस्ट स्थल है |

11. नागालैंड में 100 से अधिक जनजाति और उपजातियो के लोग निवास करते है जिनकी संस्कृति, मान्यताएँ, रीती-रिवाज आदि सब एक-दूसरे से अलग है |

12. नागालैंड में बहुत सी भाषाएँ बोली जाती है पर अंग्रेजी नागालैंड की अधिकारिक भाषा है। इसके अलाबा कोन्याक, चांग, लोथा, फोम, सेमा, अंगामी व रेंगमा इत्यादि भाषाएँ यहाँ बोली जाती हैं।

और भी रोचक तथ्य

13. नागालैंड का पहनावा भी बहुत अलग है | यहाँ के निवासी रंग-बिरंगी चादर को कपड़े की तरह पहनना पसंद करते है और पैरो में कड़ा पहनने के लिए उपयोग करते है जिसकी सहायता से वो पेड़ो पर आसानी से चढ़ पाते है |

14. नागालैंड के कुछ क्षेत्रों में बाहरी लोगो का जाना आज भी वर्जित है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उन क्षेत्रों में निवास करने वाली कुछ जनजाति नरभक्षी होते है |

15. नागालैंड की कुछ जनजाति के लोग अपनी पुरानी परम्पराओ के कारण सपनों को बहुत ज्यादा महत्त्व देते हैं और अपने सपनों के जरिए हकीकत में देखने की कोशिश करते हैं।

16. नागालैंड का एकमात्र रेलवे स्टेशन एवं हवाई अड्डा दीमापुर में है और राज्य के रेल लाइन की कुल लम्बाई 13 किमी है जिसमे 11 किमी ब्रॉड गेज और 2 किमी मीटरगेज है |

17. नागालैंड के लोग कुत्ते समेत ऐसे कई जानवरों के मॉस का सेवन अपने भोजन के तौर पर करते है जिनको अन्य दूसरे राज्यों के लोग मांसाहार के रूप में सेवन करना पसंद तक नही करते |

18. नागालैंड के लोग शिक्षा के क्षेत्र में भारत के कई दूसरे राज्यों से आंगे है | यहाँ की लगभग 85 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या शिक्षित और पढ़ी-लिखी है |

19. नागालैंड की संस्कृति में नाच और गाने को यहाँ की धरोहर माना जाता है | यहाँ हर त्यौहार पर नाच-गाना, दावत और उल्लास होता है |

20. नागालैंड के लोग आज भी सैकड़ो वर्षो से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है लोकगीत और लोकगाथाओ का गुणगान करते है जिनमे वीरता, सुन्दरता ,प्रेम और उदारता की झलक देखने को मिलती है |

21. नागालैंड में हथ करघा ,हस्तशिल्प ,चीनी ,सीमेंट ,टीवी सेट ,ईट ,रेशम सहित कई उद्योग है और यहाँ चुना पत्थर ,स्लेट ,लौह अयस्क, ताम्बा, ग्रेनाईट आदि खनिज भी निकाले जाते है |

22. नागालैंड में 80 फीसदी आबादी कृषि से जुड़ी हुई है और कृषि ही यहाँ की अर्थव्यवस्था की नीव है | यहाँ के अधिकतर त्यौहार भी कृषि से जुड़े हुए है | एक कृषि प्रधान राज्य होते हुए भी यहाँ के लोग सब्जियों को ज्यादा खाना पसंद नही करते है |

23. नागालैंड में ही दुनिया की सबसे तीखी मिर्च ‘भूट जोलोकिय’ पाई जाती है जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है |

24. नागालैंड को उत्सवो की भूमि भी कहा जाता है। हॉर्नबिल त्योहार नागालैंड का सबसे लोकप्रिय वार्षिक कार्यक्रम है। यह त्योहार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और राज्य की जनजाति संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2000 में शुरू किया गया था।