रिचर्ड ब्रैनसन के व्यावसायिक सफलता पर अनमोल विचार | Richard Branson Quotes in Hindi

Richard Branson Quotes

वर्जिन ग्रूप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैनसन दुनिया के सबसे सफल और साहसी उद्यमियों (Entrepreneurs) में से एक हैं। इसके साथ ही वो एक लेखक और समाज सेवी भी हैं। यहाँ पर  आप Richard Branson Quotes को जानेंगे और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने व्यवसाय और जीवन को बेहतर बना सकेंगे।

रिचर्ड ब्रैनसन का जन्म 18 जुलाई 1950 को लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था।  अपनी शर्तों पर जीने वाले रिचर्ड ब्रैनसन बचपन में  डिस्लेक्सिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। यह एक ऐसे बीमारी है जिसमे लिखितभाषा (अक्षरों) को पहचानने में कठिनाई होती है। इस बीमारी के कारण स्कूल में उन्हें मंदबुद्धि छात्र माना जाता था।  इसके बाबजूत ब्रैनसन कम उम्र में ही उद्यमी बनना चाहते थे।  जब वो 16 साल के थे तो उन्होंने पढाई छोड़ दी। उनका पहला व्यावसायिक उद्यम एक स्टूडेंट मैगज़ीन थी।

रिचर्ड ब्रैनसन आज एक सफल उद्यमी हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। उनके द्वारा कहे गये उद्धरण द्वारा हम सभी अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और अपनी शर्तों पर जीवन जी सकते हैं। आइये जानते हैं रिचर्ड ब्रैनसन के विचारों को –

Richard Branson Quotes For Business Success 

Quote 1 – एक व्यवसाय का मतलब केवल दूसरे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक विचार है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 2 – व्यवसाय का निर्माण करना रॉकेट साइंस नहीं है, यह एक महान विचार है और जिसे पूरी  ईमानदारी के साथ अंत तक किया जाता है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 3 – एक अच्छा नेता कभी भी डेस्क के पीछे  नहीं छिपता। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 4 – लोगों को अच्छी तरह प्रशिक्षित करें जिससे वो सब सीख जाएँ और आपकी जॉब छोड़ कर जा सकें लेकिन ऐसा व्यव्हार करो की वो कभी जाना ना चाहें। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 5 – अपनी असफलताओं से सीखो। अगर आप सफल उद्यमी बनना चाहते हैं और आपका पहला वेंचर सफल नहीं रहा, तो इस क्लब में आपका  स्वागत है ! – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 6 – प्रतिनिधि की नियुक्ति एक कला है जिसमे हर  उद्यमी को मास्टर होना चाहियें।  – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 7 – मेरे लिए सफलता की परिभाषा यह है कि  जितना अधिक आप सक्रिय और व्यवहारिक रूप से काम करते हैं, उससे अधिक आप सफल महसूस करेंगे।  – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 8 – जैसे ही कुछ मज़ेदार होना बंद हो जाता है, मुझे लगता है कि यह आगे बढ़ने का समय है। जीवन दुखी होने के लिए बहुत ही छोटा है। तनाव में रहना और दुखी रहना जीने का अच्छा तरीका नहीं है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 9 – आप नियम का पालन करते हुए चलना नहीं सीख सकते बल्कि आप चलते और गिरते हुए चलना सीखते हैं। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 10 – अपनी असफलताओं से न तो शर्मिंदा हों और ना ही पीछे हटें, उनसे सीखें और फिर से शुरुआत करें। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 11 – भौतिक चीजें आनंदमय हैं, लेकिन वे महत्वपूर्ण नहीं हैं। – रिचर्ड ब्रैनस Richard Branson Quotes

Quote 12 – आप अपने जीवन और काम के साथ अपने जूनून के पीछे जाने से महान कुछ भी नहीं कर सकते, इस तरह से कि वह दुनिया और आपकी सेवा करे।  – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 13 – सम्मान का अर्थ है की आप दूसरे लोगों के साथ कैसा व्यव्हार करते हो। न कि केवल उन लोगों को प्रभावित करना चाहते हो। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 14 – मज़ा किसी भी सफल उद्यम में सबसे महत्वपूर्ण और अंडरग्राउंड सामग्री में से एक है।  जिस काम में आपको मज़ा आने लगता हैं आप सफल होने लगते हो। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 15 – किस्मत का मतलब है ‘जब तैयारी की मुलाकात अवसर से होती है।’ – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 16 – आप चाहें जिस बिज़नेस में हों, एक महान लक्ष्य ही एक कंपनी को सफल बनता है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 17 – सबसे अच्छी सलाह जो मैं किसी को भी दे सकता हूं, वह है कि आप अपना समय जो भी आप जीवन के बारे में भावुक हैं, उस पर काम करने में व्यतीत करें। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 18 – एजब आप रिस्क लेना सीख जाते हैं तब आप सफलता की तरफ बढ़ रहे हैं।  – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 19 – मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जिस तरह से आप अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार करते हैं, वह तरीका है कि वे आपके ग्राहकों के साथ कैसा व्यवहार करेंगे, जब लोग उनकी प्रशंसा करते हैं तो वे फलते-फूलते हैं। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 20 – साहस वह है जो खड़े होकर बोलता है और साहस वो भी है जो बैठकर सुनता है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 21 – अपने नकारात्मक पक्ष को छिपाओ। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 22 – यह मेरी फिलोसोफी है  कि अगर मेरे पास कोई पैसा है तो मैं इसे नए उपक्रमों में निवेश करता हूं। ना की इसके आस पास बैठा रहता हूँ। – रिचर्ड ब्रैनस Richard Branson Quotes

Quote 23 – जब पहली बार आप  किसी आईडिया को लेकर सोच रहे हैं, तो ज़रूरी है कि आप उसकी जटिलताओं को ना देखें बल्कि सरलता और स्पष्ठता से सोचें। हालाँकि ऐसा सोचना कठिन है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 24 – यह मत सोचो कि यह काम करने का सबसे सस्ता तरीका क्या है या इसे करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है बल्कि यह सोचें कि ऐसा करने का सबसे आश्चर्यजनक तरीका क्या है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 25 – आप अपने लक्ष्य में तबतक सफल नहीं होंगे जबतक आप अपने डर को दूर नहीं करते हैं। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 26 – जब तक आपके पास छोटी चीज़ो के लिए समय नहीं हैं तब तक आपके पास  बड़ी चीजों के लिए भी समय नहीं रहेगा। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 27 – जीवन के लिए मेरा सामान्य रवैया हर दिन के हर मिनट का आनंद लेना है। मैं कभी भी कुछ ऐसा  महसूस नहीं करता ‘हे भगवान, आज मुझे ऐसा करने को मिला है।’ – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 28 – आसानी से प्राप्त होने वाली चीज़ो की तुलना में वो चीज़े ज्यादा मूल्यवान हैं जो मुश्किल से मिलती हैं। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 29 – जो बेस्ट हो वो सुनो। बाकी सब छोड़ दो। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 30 – सौभाग्य से हम एक सार्वजनिक कंपनी नहीं हैं – हम कंपनियों का एक निजी समूह हैं, और मैं वह कर सकता हूं जो मैं चाहता हूं। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 31 – यदि कोई आपको एक अद्भुत अवसर मिलता है, लेकिन आपको यकीन नहीं है कि आप इसे कर सकते हैं, तो हाँ कह सकते हैं – फिर बाद में इसे करना सीखें ! – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 32 – यदि आप एक  बार में सफल नहीं हुये तो F वर्ड  (Failure) की ज़रूर नहीं है। खुद को उठाइये और बार-बार प्रयास कीजिये। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 33 – व्यवसाय में यह  बात निश्चित है कि आप और आपके आसपास के सभी लोग गलतियाँ तो करेंगे। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 34 – प्रतिभा और पागलपन के बीच और दृढ़ संकल्प और हठ के बीच रेखा  बहुत पतली होती है। यानि दोनों के बीच अंतर बहुत मामूली सा है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 35 – टेक्नोलॉजी के गुलाम मत बनिए बल्कि टेक्नोलॉजी को अपना गुलाम बनाइये। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 36 – आप सही लोगों को अपने साथ काम करने के लिए खोजें। आप कभी गलत नहीं हो सकते। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 37 – औंट्राप्रेंयोरशिप आपको जो एक्साईट करे उसे पैसों में बदलने के बारे में है। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 38 – यदि आप सफल होने जा रहे हैं तो आपको जोखिम उठाना होगा। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 39 – आपकी ज़िन्दगी कहीं ज्यादा मजेदार होगी अगर आप नहीं की जगह हाँ कहें। – रिचर्ड ब्रैनस

Quote 40 – मेरे लिए बिजनेस का मतलब सूट बूट पहनना और स्टॉकहोल्डर्स को संतुष्ट करना नहीं है बल्कि खुद से और अपनी आइडियाज से सच्चा होना है और ज़रूरी चीजों पर फोकस करना है। – रिचर्ड ब्रैनस

यह भी पढ़ें –

बिल गेट्स के बेस्ट कोट्स एंड थॉट्स

नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार आपका जीवन बदल देंगे।

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर हिंदी कोट्स

महान निवेशक वॉरेन बफे के अनमोल विचार

स्टीव जॉब्स के 56 इंस्पायरिंग कोट्स

लीडरशिप पर महान लोगों के विचार

“रिचर्ड ब्रैनसन के व्यावसायिक सफलता पर अनमोल विचार | Richard Branson Quotes in Hindi” आपको कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *