हताश होने पर खुद को मोटिवेट रखने के 18 तरीके
जब भी हम कोई काम शुरू करते हैं, कोई लक्ष्य बनाते हैं तो यकीनन हम उसमे सफल होना चाहते हैं। इसके लिए हम समय समय पर खुद को Motivate (Motivate Yourself) करते हैं। लेकिन कभी कभी ऐसी situation आ जाती है जो हमारे काम में बाधक बन जाती है और हम हताश होने लगते हैं। यह सभी के साथ होता है। उस समय आपके पास दो रास्ते होते हैं दुखी होना या खुद को प्रेरित करना।
इस लेख में आप जानेंगे:
- हताश होने पर खुद को प्रेरित रखें — 18 तरीके
- आप जो भी कर रहे हैं उस पर विश्वास करना सीखें
- केवल एक लक्ष्य पर Focus रखिये जब तक वह पूरा न हो जाये
- कल्पना शक्ति से करें खुद को
- जब भी आप हताश हो खुद से सकारात्मक बातें करें
- लोगों से प्रेरणा प्राप्त करें
| भाग | मुख्य बात |
|---|---|
| हताश होने पर खुद को प्रेरित रखें — 18 तरीके | इस दुनियाँ में ऐसी बहुत सी चीज़े हुई जो पहले असंभव लगती थीं। |
| आप जो भी कर रहे हैं उस पर विश्वास करना सीखें | इस दुनियाँ में ऐसी बहुत सी चीज़े हुई जो पहले असंभव लगती थीं। |
| केवल एक लक्ष्य पर Focus रखिये जब तक वह पूरा न हो जाये | लोगों की असफलता का यह मुख्य कारण होता है की वो एक लक्ष्य पर फोकस नहीं रख पाते जिससे उनका ध्यान भटकता… |
| कल्पना शक्ति से करें खुद को | आप जिस भी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं उसकी ऐसे कल्पना करें जैसे आपने वो मुकाम हांसिल कर लिया है। |
| जब भी आप हताश हो खुद से सकारात्मक बातें करें | यह मानव स्वाभाव बन गया है की जब भी हम किसी कारण से निराश होते हैं तो हमें चारों और नकारात्मकता दिखाई… |
| लोगों से प्रेरणा प्राप्त करें | हमारे जीवन में ज्यादातर प्रभाव आस पास के लोगों की सोच के आधार पर पड़ता है। |
| उन लोगों से प्रेरणा प्राप्त करें जिन्हें आप नहीं जानते हैं | अपने आप को केवल उस प्रेरणा तक सीमित न रखें जो आप अपने निकटतम लोगों से प्राप्त कर सकते हैं। |
| हमेशा खुद को अपने लक्ष्य के याद दिलाते रहें | शरू शरू में हम अपने लक्ष्य को (किसी काम को) बड़े ही जोश के साथ शुरू तो करते हैं परन्तु धीरे धीरे आपका… |
जो कुछ भी करना है, वह हमेशा आपकी पसंद होती है। तो यदि आप यह Article पढ़ रहें हैं तो यकीनन आप खुद को Motivate रखना चाहते है। तो इस Hindi Article में हम आपको कुछ ऐसे Smart तरीकों के बारे में बताएँगे जिन्हें अपनाकर आप taff situation में खुद को Motivate रख सकते हैं और पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य में कामियाब हो सकते हैं।

हताश होने पर खुद को प्रेरित रखें — 18 तरीके
आप जो भी कर रहे हैं उस पर विश्वास करना सीखें
इस दुनियाँ में ऐसी बहुत सी चीज़े हुई जो पहले असंभव लगती थीं। चाहें वो हवा में उड़ना हो या फिर दूर रहते किसी व्यक्ति से बात करना। जो यह सोचता था कि यह हो सकता है तो लोग उसे पागल समझते थे। तो यदि यह संभव हो पाया क्योंकि उस व्यक्ति को अनुभव था, नहीं। यह संभव इसलिए हो पाया क्योंकि उस व्यक्ति को खुद पर अपनी सोच पर और इस असंभव दिखने वाले कार्य को संभव होने पर विश्वास था। यदि विश्वास उसे खुद को Motivate रखने में मदद करता रहा और आखिर वो सफल हो गया।
केवल एक लक्ष्य पर Focus रखिये जब तक वह पूरा न हो जाये
लोगों की असफलता का यह मुख्य कारण होता है की वो एक लक्ष्य पर फोकस नहीं रख पाते जिससे उनका ध्यान भटकता रहता है और सफलता न मिलने के कारण हताश हो जाते हैं। कितना ही प्रयास करने के बाद भी वह खुद को Motivate नहीं रख पाते। दोस्तों, सफलता की जितनी भी कहानियां हैं सभी में एक बात महत्पूर्ण है ‘One Goal’ एक लक्ष्य। यदि आप किसी भी लक्ष्य का चुनाव करते हैं और आप उसमे सफल होना चाहते हैं तो उस लक्ष्य पर अपना पूरा फोकस रखिये जब तक आप उसमे सफल नहीं हो जाते।
कल्पना शक्ति से करें खुद को
आप जिस भी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं उसकी ऐसे कल्पना करें जैसे आपने वो मुकाम हांसिल कर लिया है। आप जो बनना चाहते हैं उसकी कल्पना कीजिये। जब जब आप ऐसा करते हैं आप पाएंगे कि आप खुद को Motivate कर रहे हैं। कल्पना शक्ति एक जादू का काम करता है। एक सकारात्मक कल्पना आपको सकारात्मक रखने के लिए प्रेरित रखती है।
जब भी आप हताश हो खुद से सकारात्मक बातें करें
यह मानव स्वाभाव बन गया है की जब भी हम किसी कारण से निराश होते हैं तो हमें चारों और नकारात्मकता दिखाई देती है। यदि सही अर्थ में कहा जाये तो सुख और दुःख की तरह ही सकारात्मक और नकारात्मक सोच भी एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं की आप हताश होने पर सिर्फ नकारात्मक विचारों को जगह दें इसके वजाये यदि आप सकारात्मक सोच रखते हैं तो आप खुद को Motivate रख पाएंगे। हालाँकि ऐसा करना शुरू में मुश्किल हो सकता है लेकिन जब आप सकारात्मक सोच को अपनी आदत बनाएंगे, तो आप जल्दी ही खुद को Motivate कर लेंगे।
लोगों से प्रेरणा प्राप्त करें
हमारे जीवन में ज्यादातर प्रभाव आस पास के लोगों की सोच के आधार पर पड़ता है। नकारात्मक लोगों के साथ कम समय बिताएं जो हमेशा चीजों के अंधेरे या उदासीन पक्ष को देखते हैं। ऐसे लोग आपको Discouraged करते हैं। वहीं उन लगों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं जो आपको उत्साहित और Motivate करते हैं।
उन लोगों से प्रेरणा प्राप्त करें जिन्हें आप नहीं जानते हैं
अपने आप को केवल उस प्रेरणा तक सीमित न रखें जो आप अपने निकटतम लोगों से प्राप्त कर सकते हैं। आपके पास ऐसे भी लोग हैं जिन्हें आप जानते तो नहीं लेकिन उनके साथ आप खुद को Motivate रख सकते हैं। वह है महान लोगों के अनमोल विचार हिंदी कोट्स, मोटिवेशनल बुक्स, ब्लॉग और सफलता की कहानियां जो आपके मनोबल को बढ़ाएंगी।
हमेशा खुद को अपने लक्ष्य के याद दिलाते रहें
शरू शरू में हम अपने लक्ष्य को (किसी काम को) बड़े ही जोश के साथ शुरू तो करते हैं परन्तु धीरे धीरे आपका लक्ष्य आपकी आखों से ओझल होने लगता है। तो यदि आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं और उसके लिए कुछ को मोटीवेट रखना चाहते हैं तो हमेशा अपने लक्ष्य पर नज़र रखिये। कदम-कदम पर यह देखते रहें कि अपनी मंजिल के कितने करीब पहुंचे हैं। मंजिल पर टकटकी लगाए हुए अपनी प्रगति पर नजर रखना आपको दिनोंदिन और ज्यादा प्ररणा देगा।
हमेशा आशावादी रहने के प्रयास कीजिये
यहाँ मैने आशावादी रहने के प्रयास पर ज़ोर दिया है मैं यह नहीं कहा की आशावादी हो जाइए। क्योंकि आप या कोई या मैं खुद सिर्फ कहने से आशावादी हो सकते हैं। इसके लिए आपको आशावादी रहने का प्रयास करते रहना होगा। निराशावाद आपकी प्रेरणा और ऊर्जा दोनों को खत्म कर सकता है। लेकिन दूसरी ओर चीजों को देखने का सकारात्मक और रचनात्मक तरीका आपकी प्रेरणा को सक्रिय और पुनर्भरण कर सकता है। तो जब आप एक नकारात्मक स्थिति की तरह दिखते हैं तो अपने आप से सवाल पूछें जैसे: इस बारे में क्या अच्छा है? और यहाँ एक छिपा हुआ अवसर क्या है ?
समय समय पर खुद को पुरस्कृत करते रहें
खुद को Motivate रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप समय समय पर खुद को पुरष्कृत करते रहें। जो आपको आगे बढ़ने में मदद करता है। आपने जो अचीवे कर लिए है उसके लिए अपने आप को शाबाशी दें।
असफलताओं के बारे में रचनात्मक रहें
दुनियां में कोई ऐसा सफल व्यक्ति नहीं है जिसने असफलता का सामना न किया हो। जो जितना ज्यादा सफल है उस व्यक्ति ने उतनी ही असफलता अपने जीवन में देखी है। लेकिन विफलताओं से हताश होने के वजाय उन लोगों ने उससे सीख ली।
असफलताओं के बारे में रचनात्मक तरीकों से सोचा। अपनी असफलताओं को और अधिक मूल्यवान बनाने के लिए और उनके बारे में कम आहत होना रचनात्मक है। जब आपका असफलताओं से सामना हो तो अपने आप से से पूछें ; इस असफलता से क्या सीख सकता हूँ ? जब आप ऐसा प्रश्न खुद से करते है तो आप खुद को Motivate कर रह होते है। फिर उस पाठ को ध्यान में रखें और जो आप करते हैं उसे सुधारने के लिए उस पर कार्रवाई करें।
बहुत छोटे काम से शुरुआत कीजिए
बड़े लक्ष्य को पाने के लिए भी शुरवात छोटे रूप से कीजिये। जिस प्रकार छोटे छोटे मोती जोड़कर एक माला बनती है उसी तरह एक बड़े लक्ष्य को छोटे छोटे लक्ष्यों में बांटें। जब आप छोटे छोटे टारगेट को अचीव करते जाते हैं आप मोटीवेट होते जाते हैं। इसलिए छोटी-छोटी सफलता के साथ संतुष्ट होकर बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते रहिये।
जरूरी है खुद को ब्रेक भी देना
यह जरूरी है की आपको अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना है लेकिन कई बार सबसे मजबूत इरादों वाले लोग भी अभिभूत हो जाते हैं। हो सकता है आप अपने को ज्यादा खपा रहे हों। आपका कुछ बोरियत भी हो रही हो तो आपको एक ब्रेक की बहुत ज्यादा जरूरत है। खुद को Motivate रखने के आपको अपने दिमाग को एक्टिव रखना जरूरी है और एक ब्रेक आपके दिमाग को रिफ्रेश कर सकता है। यह ऐसा ही है की तेज़ दौड़ने के लिए कुछ कदम पीछे भी हटना पड़ता है।
किसी दूसरे से नहीं बल्कि खुद से अपनी तुलना करें
हर किसी के गुण अलग अलग होते हैं हर किसी का तरीका अलग अलग होता है। भले ही दो व्यक्ति एक जैसा काम कर रहे हों लेकिन तरीका अलग अलग हो सकता है। आप अपने आप में बेस्ट है। किसी दूसरे से अपनी तुलना न करें। यदि आप खुद को Motivate रखना चाहते है तो अपने आप को और अपनी प्रेरणा को दूसरों की तुलना करने के बजाय, खुद से अपनी तुलना करें। समय समय पर अपनी उपलब्धि को देखे।
लाभ के बारे में सोचे परेशानियों के बारे में नहीं
जब भी हमें परेशानियां होती है, अड़चने आती हैं तो हम अपने काम से नाराज़ होने लगते हैं, या परेशानियों से बचने लगते हैं। ऐसे में काम से मिलने वाले परिणाम के बारे में सोचें। Exercise करना बहुत कठिन लगता है ! इसके बारे में सोचना ही आपको थका देता है.पर ये सोचना कि बजाये की कोई चीज कितनी कठिन है , ये सोचिये की उसके कितने फायदे हैं।
अपने आप को याद दिलाएं की आप यह काम क्यों कर रहे हैं
जब भी आप हताश महसूस कर रहे हों, अपनी ऊर्जा को कम महसूस कर रहे हों तो अपने लक्ष्य को याद करें अपने आप से पूछे की आप यह काम क्यों कर रहे हैं। अपनी सफलता के बारे में सोचें। खुद को यह याद दिलाएं की आपने यह काम सफल होने के लिए शुरू किया है। ऐसा करना आपको काफी हद तक खुद को Motivate रखने में हेल्प करेगा।
योगा और ध्यान करें
योग से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है और ध्यान से मस्तिष्क। जब तन मन हैल्थी रहेगा तो खुद को Motivate रखना और भी आसान होगा। यदि आपका तन मन स्वथ्य नहीं है तो आपको खुद को प्रेरित रखना मुश्किल होगा। इसलिए हमेशा अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।
खुद को हमेशा अपडेट रखें
बदलाव ही इस प्रकृति का नियम है। आज हर चीज बड़ी तेजी से बदल रही है और हर चीज में बदलाव हो रहे है। यदि आप उन बदलती हुए चीजो से अपडेट नहीं रहोगे तो शायद आप उन लोगो से पीछे रह जाओगे जो आपके प्रतिश्पर्धी हैं। यदि आप आगे बढ़गे तो चेंज तो आएंगे ही। आपको उन्हें स्वीकार करना है। खुद को Motivate रखने के लिए आपको अपने काम के बारे में अपडेट रहना होगा।
चाहे जो हो जाए बस अपने कार्य पर लगे रहें
थोड़ा समय आराम कर लीजिये, कुछ समय के लिए स्पीड धीमी कर लीजिए पर आपके साथ चाहे जो भी हो जायें, हार मत मानिए, क्योंकि रुकने का नाम ज़िन्दगी नहीं है। इस बाते को याद रखिये कि निराशा एक स्पीड-ब्रेकर की तरह है। यदि हमें अपनी मंज़िल पर पहुंचना है तो रुकना नहीं है। क्योंकि सफलता की यात्रा बहुत लंबी होती है। यात्रा को बीच में मत छोड़िए यानी लक्ष्य पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए।
तो दोस्तों, यह 18 Smart तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को Motivate (Motivate Yourself) रख सकते हैं।


