गणतंत्र दिवस 2023 देशभक्ति अनमोल विचार | Inspirational Quotes On Republic Day Hindi

Inspirational Quotes Republic Day

26 जनवरी का दिन हर हिन्दुस्तानी के लिए एक ख़ास दिन है। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। भारत की  आज़ादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत पूर्ण गणतंत्रिक देश बना। हिंदुस्तान वासियों के लिए एक संविधान लागू हुआ जिससे भारत में कानून का राज कायम हुआ और जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुए। आइये जानते हैं गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति अनमोल विचार – शायरी – देशभक्ति मेसेज “Inspirational Quotes On Republic Day Hindi”

Contents

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति में लिप्त प्रेरणादायक कोट्स – शायरी – देशभक्ति मेसेज
Inspirational Quotes on Republic Day In Hindi – Republic Day Quotes – Thoughts – SMS Gantantra Diwas Shayari – Kavita

हम अपने असली नायकों की वजह से गणतंत्र दिवस मनाते हुए गर्व महसूस करते हैं।

Inspirational Quotes on Republic Day In Hindi – Gantantra Diwas Thoughts

“शहीदों का सपना जब सच हुआ …………….हिंदुस्तान तब स्वतंत्र हुआ……………..आओ सलाम करें इन वीरों को…………………जिनकी वजह से भारत गणतंत्र हुआ।”

……………………..गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं………………………


“मुझे लगता है कि संविधान व्यावहारिक और लचीला है। यह देश में शांति बनाये रख सकता हैऔर युद्ध के वक्त पर्याप्त मजबूत है। और मैं यह भी कह सकता हूं की अगर नए संविधान के तहत चीजें गलत होती हैं, तो इसका कारण यह नहीं होगा कि हमारे पास एक खराब संविधान था। हमें जो कहना होगा वह यह है कि मनुष्य नीच था। डॉ बी आर अम्बेडकर”- DR  B. R. Ambedkar 

मैं न हिन्दू हूँ न मुसलमान बस भारत का वासी हूँ,
बस कर्म पर मुझको विश्वास इसलिए मेरा देश महान !

स्वतंत्र होकर सांस ले रहे, ऐसा सुन्दर जीवन दिया हमें देशभक्तों की कुर्बानी ने
भूल गए पर उनका बलिदान जो देश पर मर गए जोश भरी जवानी में !

आज मुझे खुलकर जीने के आज़ादी मिली है ,
इसके लिए न जाने कितने महबूबों की नजर फाँसी से हो गई।

Happy Republic Day 2023 Wishes

छात्रों और बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध ; Essay on Republic Day for Students and Children In Hindi

रूप अनेक, भेष अनेक हम फिर भी एक
उन्नति के सीढ़ियों पर चढ़ता मेरा देश !
गणतंत्र दिवस की बधाई !

ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों क्या कहना, ये देश है दुनिया का गहना !!

वक़्त की आवाज़ के हम साथ चलते जाएंगे
हर क़दम पर ज़िन्दगी का रुख बदलते जाएंगे
’गर वतन में भी मिलेगा कोई गद्दारे वतन
अपनी ताकत से हम उसका सर कुचलते जाएंगे !!

डॉ. भीमराव अम्बेडकर (बाबा साहेब) के अनमोल विचार


Inspirational Quotes on Republic Day In Hindi – SMS in hindi

# Republic Day Quotes Hindi #

“संवैधानिक प्रतिबद्धता भारतीय गणराज्य की सबसे गहरी और सक्षम विशेषता है। आइये हम दिल और आत्मा के साथ इसकी घोषणा का दिन मनाएं।” गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें  प्रिय भारतीय साथियों !

मेरा भारत, मेरा गौरव – वंदे मातरम…


“परिवर्तन का नेतृत्व करें और एक वास्तविक भारतीय बनें। जय हिन्द !”


“हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मातृभूमि से वादा करते हैं कि हम अपनी विरासत और हमारे खजाने को समृद्ध और संरक्षित करने के लिए सब कुछ करेंगे।” आप सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !


“भारत को सलाम! जहां प्रत्येक कली अपने असली रंगों में खिलती है जहां प्रत्येक दिन एकता सद्भाव और संश्लेषण का उत्सव होता है।” गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !


“एक बार फिर से एक-दूसरे का सम्मान करने और अपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाने  की कसम खाते हैं।” ……………………..गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं………………………


“यह न पूछे की देश ने आपके लिए क्या किया, बल्कि यह पूछे आप देश की लिए क्या कर सकते हैं।”


“हमारे पूर्वजों ने हमें एक शानदार अतीत दिया… .. हमें भविष्य बनाने की आवश्यकता है।”


“Freedom is Mind, Faith in Words, Pride in Our Heart, Memories in Our Soul,  Lets Salute the Nation On” …Jai Hind

“हमारा जीवन रंग से भरा है……….मुझे आशा है कि यह 26 जनवरी आपके जीवन में और अधिक रंग जोड़ेगी।”          गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ !


“Our Life is Full of Color. I Hope this 26th January Will Add More Color to Your Life.” Happy Republic Day !

“हमारा देश प्रेम और स्नेह से बंधा विविधता वाला देश है। आइए गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर  हम इस दिन को  एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्रेम के साथ मनाएं।” – वंदे मातरम


We Proud to be an Indian…

हमें  भारतीय होने का गर्व हैं…..


केसरिया रंग ‘शक्ति और साहस का प्रतीक है’

सफ़ेद रंग ‘शांति और सच्चाई का प्रतीक है

हरा रंग ‘हरियाली और विकास का प्रतीक है’


गणतंत्र दिवस पर प्रेरणादायक कोट्स

Inspirational Quotes on Republic Day In Hindi – Republic Day Quotes

स्वतंत्रता लेने का नहीं बल्कि देने का नाम है। – नेताजी सुभाष चंद्र बोस


अगर हमें गलतियां करने की स्वतंत्रता नहीं हैं तो सही मायने में हम स्वतंत्र नहीं हैं। – महात्मा गाँधी।


“प्रेमी, कवि और पागल एक ही चीज़ से बने होते हैं। क्योंकि लोग अक्सर देशप्रेमी को पागल कहते है।” – भगत सिंह  Bhagat Singh

“अजेय (कभी न मरने वाले) हैं वो सैनिक जो हमेशा अपने राष्ट्र के प्रति वफादार रहते हैं, जो हमेशा अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं।” –  नेताजी सुभाष चंद्र बोस


आइए हम सब मिलकर भारत में शांति, सद्भाव और प्रगति की यात्रा शुरू करें। – अटल बिहारी वाजपेयी


एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है। – महात्मा गांधी के 51 महान विचार


Hindi Quotes on Republic Day – Gantantra Diwas Shayari 

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें।
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला याद कर लें।।
जिसमे बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे पे।
देशभक्तों के खून की वो धारा याद करलें ।।


तैरना है गर तो समुंदर में तैरो, नदी नालों में क्या रखा है।
प्यार करना हैं तो इस देश से करो, इन बेबफा लोगों में क्या रखा है।


देशभक्त शहीदों के बलिदान से,
स्वतन्त्र हुए है हम…
कोई पूछे कौन हो,
तो गर्व से कहेंगे…
भारतीय है हम।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये !


भारत के गणतंत्र का सारे जग में मान, वर्षों से खिल रही इसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान, रच दिया इतिहास, इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वाश।


मेरा दिल, मेरी धड़कन मेरे जान हो तुम, अब तू मेरे वजूत की पहचान हो तुम।
हर बार में गर्व से सर उठाकर कहता हूँ, ऐ मेरे भारत देश, महान हो तुम।


कोई न पूछो की क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान है बस इतनी कि हम हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये !


भारत हमको जान से प्यारा है, सबसे न्यारा गुलिस्ताँ हमारा है।


खुशनसीब हैं वो लोग, जो सीमा पर मरते हैं और अमर हो जाते हैं।
हमारी बदनसीबी है यह, की हम आम ज़िन्दगी जिये चले जाते हैं।


शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।


ये नफरत है बुरी, ना पालो इसे दिलों में।
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका,
ये सब है वतन का, बचालो इसे,
जय हिन्द जय भारत वन्दे मातरम्।


मैं इसका हनुमान हूँ, यह मेरा राम है।
सीना चीर के देखलो मेरा, अंदर हिंदुस्तान है।
भारत माता की जय।


आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये,
अपना गणतन्त्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, ख़ुशी मनाये।
आप सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए !


भारतीय सैनिक कहते हैं –

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना।
लहू देकर जिसकी हिफ़ाज़द की हमने,
उस तिरंगे को आँखों में बसाये रखना।


भारतीय होने पर करो गर्व,
चलो मनायें लोकतंत्र का पर्व।
देश के दुश्मनों को हम मिलकर हरायें।
अपने घरों में तिरंगा लहरायें।


आओ झुककर सलाम करें उनकों,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो लहू
जो देश के काम आता है।

ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, जिससे यह हर हिंदुस्तानी पर पहुंच सके।

यह भी पढ़ें ;

दिल छू लेने वाली गणतंत्र दिवस पर शायरी

भारतीय सेना की शान में कहे गये अनमोल विचार

डॉ. भीमराव अम्बेडकर (बाबा साहेब) के अनमोल विचार

स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी कोट्स

“गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति अनमोल विचार | Inspirational Quotes On Republic Day Hindi ने आपको  कितना इंस्पायर्ड किया, मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल कोई कहानी, जीवनी, या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

One Reply to “गणतंत्र दिवस 2023 देशभक्ति अनमोल विचार | Inspirational Quotes On Republic Day Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *