होली शायरी | होली पर रंग बिरंगी मस्त शायरी Happy Holi Shayari In Hindi 2022

Holi Shayari Hindi

Happy Holi Shayari 2023  | Latest Shayari & Status On Holi  | रंगों के पावन त्यौहार होली पर मस्त शायरी | होली मुबारक शायरी – होली स्टेटस |  होली की नटखट और रोमांटिक शायरी

दोस्तों, रंगों के पावन त्यौहार होली की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनायें। होली एक हिन्दू त्यौहार है पर हर धर्म के लोग इसे पूरे हर्षोउल्लास से अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मानते हैं। इस दिन सभी लोग गिले, शिकवे भुला कर एक दूसरे से गले मिलते हैं और होली की मुबारकवाद देते हैं। होली के इस शुभ अवसर पर होली शायरी ~ होली पर रंग बिरंगी मस्त शायरी Happy Holi Shayari 2023 यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ। आप शुभकामनाओं के रूप में इन्हें अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।

Contents

Happy Holi Shayari 2023

रंगों की इस त्यौहार में, मिटे दिलों की दूरियां सारी,
रंगों का त्यौहार अनोखा, भर लो होली की पिचकारी,
एक दूजे को रंग लगाकर, बुझा दो नफरत की चिंगारी
होली पर शुभकामनायें हमारी, झूमे नाचे दुनियां सारी।

हर जाति धर्म को भुलायों, मानवता को गले लगाओ,
रंग बिरंगी होली खेलों होली, दिल की सारे दूरियां मिटाओ !
सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें।

मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार,
वृन्दाबन की सुगंध,
बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद,
कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको,
होली का त्योंहार !!

लाल, पीला, हरा, नीला, रंगों की बाहार है,
गुलाल की बौछार और पिचकारी के धार है,
अपनों का प्यार और खुशियों बेशुमार हैं,
यही तो हैं होली जो प्रेम के रंगों का त्यौहार है।

होली का त्यौहार है आया ….प्यार भरे रंगों को लाया,
प्यार के इन रंगों से तुम भरो पिचकारी …
ये रंग न जाने कोई जात पात और न कोई बोली,
मुबारक हो हैप्पी होली !!!

होली का थोडा गुलाल भेजता हूँ
बचपन की मस्ती जवानी की चाल भेजता हूँ
मत इन्हें तुम जाती धर्म के चेहरे पर मलना
दिल की धड़कन का दिल को सलाम भेजता हूँ !

आज है पुलकित, हर बच्चा, हर नर नारी,
खेलो होली … रंग बिरंगी प्यारी-प्यारी
मौज मनाओ, ख़ुशी लुटाओ, लूटो खुशियां सारी !
आपको होली की रंग बिरंगी शुभकामनायें।

फागुन आया … फागुन आया, रंगों के त्यौहार को लाया…
होली हम मनाएंगे, खूब हुड़दंग मचाएंगे…
लाल पीला सबको रंग कर, होली का जश्न मनाएंगे।
होली की रंग बिरंगी शुभकामनायें !!

Holi Hi Shayari

बम बम भोले … होली आई !
दीवानों ने भांग चढ़ाई !
छंग और मृदंग बजाओ !
गिले शिकवे सब भूल जाओ !
मन के गलियारे चहकें…
ऐसी सतरंगी चादर फहराओ !
आओ सब मिलकर होली मनाओ !!

बसंत रितु की है बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे हैं नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

यह भी पढ़ें –  जानिए ! होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है ? एक पौराणिक कहानी !

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार !!

पिचकारी की धार हो…गुलाल की बौछार हो…
अपनों का प्यार हो…खुशियां बेशुमार हों…
यही तो है होली का त्यौहार…मुबारक हो !

आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया, !!
हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया !!!!
होली से पहले ही आपने …………..!!!
……..सुबह नहाना छोड़ दिया ?

Happy Holi Shayari

नेचर का हर रंग आप पर बरसे,
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे,
रंग दे आपको सब मिलकर इतना,
कि वह रंग उतरने को तरसे…. !!

परंपरा की पहचान है होली,
खुशियों का पैगाम है होली,
आओ मिलकर सब झूमें नाचें ,
राम रहीम बने हमजोली !

“हम महफूज़ रहें त्योहारों में,
वो सरहद में गोली झेलता है,
ज़रा याद उन्हें भी कर लो जो
खून से होली खेलता है।”

रंग रंगीले रंग लेकर देखो आई होली,
निकल पडी हैं हम मस्तानों की टोली,
बचकर कहाँ जाओगे यारा

यह भी पढ़ें ; हैप्पी होली ! होली संदेश-स्टेटस-शायरी हिंदी में

देखो इस बार भी होली आई है…
एक नईं उम्मीद लाई है …
दिल ने एक बार और हमारा कहना माना है…
इस होली पर फिर उन्हें रंग लगाने जाना है।
!!! HAPPY HOLI !!!

दिल को मिलाने का मौसम है …
दूरियां मिटाने का मौसम है …
रंगों में डूब जाने का मौसम है …
!!! HAPPY HOLI !!!

“गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है!
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है !
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
हमने दिल से यह पैगाम भेजा है !!”

खुदा करे हर साल चाँद बन के आए
दिन का उजाला शान बन के आए
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए..
होली मुबारक हो

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली !
खुशयो से भर जाए आपकी झोली !
आप सब को मेरी तरफ से हैप्पी होली !!
happy holi

Read Also :

देश के प्रति भक्ति में सराबोर शायरी ~ Desh Bhakti Shayari In Hindi

“होली शायरी | होली पर रंग बिरंगी मस्त शायरी Happy Holi Shayari In Hindi 2022″ आपको कैसे लगे कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल कोई कहानी, जीवनी, या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *