ZindagiWOW · हिंदी प्रेरणादायक ब्लॉग · 2026अनमोल विचार, प्रेरणादायक कहानियाँ और जीवन मंत्र — हिंदी में
अनमोल विचार

नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली अनमोल विचार

ZindagiWOW · 2026

भारत में ही नहीं अपितु विश्वभर में ख़ास पहचान बनाने वाले श्री नरेंद्र मोदी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उन्होंने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और अपने कार्यों द्वारा लोगो के दिलों में एक खास जगह बनाई हैं। अपनी सकारात्मक सोच और अपने ऊर्जा से भरे भाषणों द्वारा सभी को प्रभावित किया है जिस कारण देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी उनके प्रशंसक हैं।

इस लेख में आप जानेंगे:

  • देश और सेवा पर विचार
  • लोकतंत्र और नेतृत्व पर विचार
  • गरीबी, युवा और भविष्य पर विचार
भागमुख्य बात
देश और सेवा पर विचारदेश के लोगों की उमीदों को पूरा करने के लिए हमें सरकारी तंत्र नामक उपकरण को तेज करना होगा और इस दिशा…
लोकतंत्र और नेतृत्व पर विचारलोकतन्त्र में जनता का फैसला ही महत्वपूर्ण है और हम सभी को इसे स्वीकार करना चाहियें।
गरीबी, युवा और भविष्य पर विचारमैं एक गरीब परिवार से आता हूं, मैंने गरीबी देखी है।

आइये जानते हैं नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली अनमोल विचार और उनसे प्रेरणा लेते हैं –

देश और सेवा पर विचार

देश के लोगों की उमीदों को पूरा करने के लिए हमें सरकारी तंत्र नामक उपकरण को तेज करना होगा और इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। – नरेंद्र मोदी

मुझे अपने देश के लिए मरने का मौका तो नहीं मिला पर देश के लिए जीने का मौका तो मिला है। मैं देश के हित में काम करता रहूँगा। – नरेंद्र मोदी

लक्ष्य के लिए की गई कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती बल्कि सुकून लाती है। – नरेंद्र मोदी

माना कि अँधेरा घना है पर दिया जलाना कहाँ मना है। – नरेंद्र मोदी

मैं एक छोटा आदमी हूँ जो अपने देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूँ। – नरेंद्र मोदी

सभी धर्मों और समुदायों के पास समान अधिकार हैं। उनकी पूर्ण और कुल सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। मेरी सरकार जाति, पंथ और धर्म के आधार पर किसी भी भेदभाव को बर्दाश्त या स्वीकार नहीं करेगी। – नरेंद्र मोदी

कुछ बनने का सपना मत देखो बल्कि कुछ करने का सपना देखो। – नरेंद्र मोदी

अपने काम के प्रति पूर्ण निष्ठा ही मेरा सच्चा धर्म है। – नरेंद्र मोदी

सूर्योदय के समय तालाब में खिला कमल
कमल की तरह — कीचड़ में भी खिलना सीखें।

लोकतंत्र और नेतृत्व पर विचार

लोकतन्त्र में जनता का फैसला ही महत्वपूर्ण है और हम सभी को इसे स्वीकार करना चाहियें। – नरेंद्र मोदी

वो डरते हैं जो अपनी छवि के लिए मरते हैं, मैं तो अपने देश की छवि के लिए मरता हूँ। – नरेंद्र मोदी

वक्त कुछ कम है, जितना दम है लगा दो। कुछ लोगों को मैं जगाता हूँ, कुछ को तुम जगा दो। – नरेंद्र मोदी

यदि हम स्वच्छ भारत का निर्माण करना चाहते हैं तो हमें स्वच्छ भारत अभियान को गति देनी होगी। चलिए गावं से इसकी शुरुआत करें। – नरेंद्र मोदी

मैं इस देश की जनता से यह वादा करता हूँ यदि इस देश का नागरित 12 घंटे काम करेगा तो मैं नरेंद्र मोदी 13 घंटे काम करूँगा। यदि कोई नागरिक 14 घंटे काम करेगा तो मैं 15 घंटे काम करूँगा। क्योंकि में इस देश का प्रधानमंत्री बाद में हूँ, पहले मैं इस देश का प्रधान सेवक हूँ। – नरेंद्र मोदी Main Is Desh Kee Janata Se Yah Vaada Karata Hoon Yadi Is Desh Ka Naagarit 12 Ghante Kaam Karega To Main Narendr Modee 13 Ghante Kaam Karoonga. Yadi Koee Naagarik 14 Ghante Kaam Karega To Main 15 Ghante Kaam Karoonga. Kyonki Mein Is Desh Ka Pradhaanamantree Baad Mein Hoon, Pahale Main Is Desh Ka Pradhaan Sevak Hoon. – Narendra Modi

समाज की सेवा करने का मौका हमें ऋण चुकाने का अवसर देता है। – नरेंद्र मोदी

सबका साथ, सबका विकास यही हमारा मंत्र है। – नरेंद्र मोदी

बुरे में अच्छा ढूंढो तो कोई बात बने। अच्छे में बुरा ढूँढना तो दुनिया का रिवाज़ है। – नरेंद्र मोदी

देश शांति, एकता और सद्धभावना से ही चलता है और सबको एकसाथ लेकर चलना ही हमारी सभ्यता और संस्कृति है। – नरेंद्र मोदी

राजनीती में कोई विराम नहीं है। – नरेंद्र मोदी

जब कोई व्यक्ति कुछ हाँसिल करने का निश्चय कर लेता है तो उस व्यक्ति को कोई रोक नहीं सकता। यह लोगों की शक्ति का प्रमाण है। किसी भी देश का निर्माण वहां की सरकार या फिर प्रशासन या कोई राजनेता नहीं करता है, बल्कि देश का निर्माण इस देश के नागरिकों की ताकत से होता है। – नरेंद्र मोदी

मैं कह सकता हूं कि मैं 365 दिनों में से, मैं कम से कम 300 दिनों में योग करने का प्रबंधन करता हूं। – नरेंद्र मोदी Main Kah Sakata Hoon Ki Main 365 Dinon Mein Se, Main Kam Se Kam 300 Dinon Mein Yog Karane Ka Prabandhan Karata Hoon. – Narendra Modi

एक गरीब घर का बेटा आज प्रधानमंत्री बनकर खड़ा है यही लोकतंत्र की शक्ति है। – नरेंद्र मोदी

सोशल मीडिया सामाजिक बाधाओं को कम कर रहा है। यह लोगों को मानवीय मूल्यों के बल पर जोड़ता है, न कि पहचानों को। – नरेंद्र मोदी

कितने भी भ्रष्ट इकठा हो जाएँ पर एक ईमानदार आदमी को हरा नहीं पाएंगे। – नरेंद्र मोदी

आज के युवा नयी पीढ़ी की सबसे बड़ी ताकत है। ये बहुत ही जरुरी है की हम हमारे युवायो की तरफ किस नज़र से देखते है। उन्हें केवल एक नए मतदाता के रूप में देखता बहुत बड़ी गलती होंगी। – नरेंद्र मोदी

धीरे धीरे सब बदल रहा है। दुनिया बदल चुकी है। अब हमारा देश किसी कोने में नहीं बैठा दिखेंगा बल्कि अब भारत देश अपना भविष्य निर्मित करेंगा। – नरेंद्र मोदी

गरीबी, युवा और भविष्य पर विचार

मैं एक गरीब परिवार से आता हूं, मैंने गरीबी देखी है। गरीबों को सम्मान की आवश्यकता है, और यह स्वच्छता के साथ शुरू होता है। – नरेंद्र मोदी

हम सभी में दो तरह के इंसान होते हैं एक अच्छा और एक बुरा। हम जिस पर भी ध्यान देंगे, हम वैसे बन जायेंगे। – नरेंद्र मोदी

हमें अपने अतीत पर गर्व है, वर्तमान पर विश्वास है और उज्वल भविष्य का आत्मविश्वास है। – नरेंद्र मोदी

यदि इस देश के 125 करोड़ लोग एक साथ काम करे, तो भारत 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जायेंगा। – नरेंद्र मोदी Yadi Is Desh Ke 125 Karod Log Ek Saath Kaam Kare, To Bhaarat 125 Karod Kadam Aage Badh Jaayenga. – Narendra Modi

महात्मा गांधी ने कभी स्वच्छता के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने हमें आज़ादी दी। हमें उन्हें एक स्वच्छ भारत देना चाहिये। – नरेंद्र मोदी

हम बदले की नहीं बदलाव की सरकार लाए हैं। – नरेंद्र मोदी