महाकवि कालिदास के अनमोल विचार | Great Poet Kalidas Quotes in Hindi

Kalidas Quotes

संस्कृत भाषा के उचकोटी के महान कवि और नाटककार कालिदास के अनमोल विचार (Great Poet Kalidas Quotes in Hindi ) हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कालिदास द्वारा दिए अनमोल वचन हमारी सोच को बदलने में बहुत  प्रभावकारी साबित होंगे। 

Mahakavi Kalidas Quotes | Kalidas Quotes in Hindi

महाकवि कालिदास को आधुनिक कवियों ने राष्ट्रकवि की उपाधि दी है। कालिदास कैसे अपनी पत्नी से अपमानित होने के बाद कालिदास से महाकवि कालिदास बने इसके पीछे एक कथा है जो इस प्रकार है – कालिदास बहुत सुन्दर थे पर बचपन से वो अनपढ़ और मुर्ख थे। संयोग से उनका विवाह विद्योत्तमा नाम की राजकुमारी से हो गया। कहा जाता है कि राजकुमारी विद्योत्तमा ने यह प्रण ले रखा था जो उसे शास्तार्थ में हरा देगा वो उससे विवाह करेगी।

राजकुमारी विद्योत्तमा मूक रहकर इशारों से प्रश्न पूछती थी जिसका उत्तर इशारों  से ही देना होता था। कोई विद्वान उत्तर  नहीं दे पाता था। कुछ लोगो ने थक हार कर मुर्ख कालिदास को आगे कर दिया। और जाने अनजाने में कालिदास ने सभी मूक प्रश्नो के उत्तर दे दिए। जैसे जब राजकुमारी विद्योत्तमा ने कालिदास को खुला हाथ दिखया तो कालिदास को लगा की वो उन्हें [थप्पड़ मारेंगी तो बदले में कालिदास ने भी गुंसा दिखाया लेकिन  राजकुमारी विद्योत्तमा को लगा की कादिदास कह रहे हैं की पांचों इन्द्रियां भले ही अलग हों पर वो सभी एक ही मन द्वारा संचालित हैं। 

राजकुमारी विद्योत्तमा और कालिदास का विवाह हो जाता है।  विवाह के बाद विद्योत्तमा का पता चलता है की कालिदास अनपढ़ और मूर्ख हैं। कालिदास अपनी पत्नी विद्योत्तमा से बहुत प्रेम करने लगते हैं पर विद्योत्तमा कालिदास को धिक्कार कर घर से निकाल देती हैं कि बिना पंडित बने घर मत आना।

कालिदास को गिलानी महसूस होती है और वो सच्चा पंडित  बनने की ठान लेते हैं। वो काली माँ की सच्चे मन से आराधना करना शुरू कर देते हैं। माँ के आशीर्वाद से वो परमज्ञानी बन जाते हैं। 

Great Poet Kalidas Quotes in Hindi 

  • आज अच्छी तरह से जीने वाले हर कल को खुशियों की याद दिलाते हैं और हर आने वाले कल को एक उम्मीद की निशानी बनाते हैं। 
  • जिस प्रकार जब सूरज निकलता है तब लालिमा युक्त होता है और अस्त होता है तो भी लालिमायुक्त होता है। इसी प्रकार महान पुरुष भी सुख और दुःख में एकरूपता रखता है।
  • जिस व्यक्ति की आखें दर्द कर रही हैं उसे बहुत सुन्दर दीपशिखा भी अच्छी नहीं लगती है उसी प्रकार जो व्यक्ति हृदय से दुखी है वो सुख की अनुभूति नहीं कर सकता अर्थात उसे कही भी ख़ुशी नहीं मिलेगा । 
  • फल आने पर पेड़ झुक जाते हैं,  वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं। सम्पति आने पर सज्जन लोग विनम्र हो जाते हैं – परोपकारियों का स्वाभाव ऐसा ही है। 
  • मन को विचलित करने वाली कितनी भी परिस्थितियाँ क्यों न हों पर एक धैर्यवान पुरुष कभी भी विचलित नहीं होता। 
  • जिस प्रकार बड़ा छेद हो या छोटा वो नाव को डुबो देता है उसी तरह  दुष्ट व्यक्ति की दुस्टता उसे बर्बाद कर देती है। 
  • विश्व महापुरुष को खोजता है न की महापुरुष विश्व को। 
  • काम की समाप्ति यदि संतोषजनक हो तो परिश्रम की थकान याद नहीं रहती। 
  • वृक्ष के समान बनों जो कड़ी गर्मी झेलने के बाद भी सभी को छाया देता है। 
  • प्रत्येक व्यक्ति की रुचि एक दूसरे से भिन्न होती है। 
  • आह, मेरी इच्छाएं आशा बन जाती हैं।
  • जल आग की गर्मी से गर्म हो जाता है पर वास्तव में उसका स्वाभाव तो  ठंडा ही होता है। 
  • हंस पानी मिले दूध मे से दूध पी लेता है और पानी छोड़ देता है।
  • कोई वस्तु पुरानी होने से अच्छी नहीं हो जाती और न ही कोई काव्य नया होने से निंदनीय हो जाता है। 
  • नम्रता के संसर्ग से ऐश्वर्य की शोभा बढ़ती है।
  • गुण से ही व्यक्ति की पहचान होती है, गुनी व्यक्ति सब जगह अपना आदर करा लेता है। 
  • दान पुण्य केवल परलोक में सुख देता है पर योग्य संतान अपनी सेवा द्वारा इस लोक और परलोक दोनों में ही सुख देती है। 
  • सज्जन पुरुष बिना कहे ही दूसरों का भला कर देते हैं जिस प्रकार सूर्य घर घर जाकर प्रकाश देता है। 
  • इस पृथ्वी पर तीन रत्न हैं ; जल, अन्न और सुभाषित, लेकिन अज्ञानी पत्थरों के टुकड़ों को ही रत्न कहते हैं। 

यह भी पढ़ें –

स्वामी विवेकानंद के 40 ज्ञानमय विचार

आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार

महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस के बेस्ट कोट्स

रबीन्द्रनाथ टैगोर के प्रेरणा देने वाले अनमोल विचार

ओशो के सर्वश्रष्ठ 51 अनमोल विचार

प्यार और परोपकार पर मदर टेरेसा के अनमोल विचार

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के अनमोल विचार

“महाकवि कालिदास के अनमोल विचार | Great Poet Kalidas Quotes in Hindi ” ने आपको  कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *