आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार | Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi

Acharya Chanakya Best Quotes

Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi ब्रह्माण्ड के सबसे बड़े अर्थशास्त्री और नीतिशास्त्री, एक महान विद्वान और मौर्य साम्राज्य को बनाने वाले आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi. आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार तब तक सत्य रहेंगे जब तक इस दुनिया में जीवन रहेगा. 

मैं यहाँ आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचारों को सरल भाषा में लिख रहा हूँ जिससे आप इन कोट्स का अर्थ आसानी से समझ जायेंगे और अपनी लाइफ में फॉलो कर एक बड़ा बदलाव पाएंगे.  तो आइये  जानते हैं  आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचारों को –

Contents

Acharya Chanakya Best Quotes

 

1 – जो व्यक्ति बिना सोचे समझे कार्य करता है सफलता और वैभव उसका साथ छोड़ देती है। – आचार्य चाणक्य


2- हर व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है न कि जन्म से। – आचार्य चाणक्य


3- जो यह नहीं पहचानता कि वो क्या कर रहा है, सही कर रहा है या गलत कर रहा है, सही मायने में वही अंधा है। – आचार्य चाणक्य


4- एक समझदार व्यक्ति वही है जो भूतकाल (Past) को यादकर दुखी नहीं होता, भविष्य (Future) की चिंता नहीं करता।  ऐसा व्यक्ति केवल वर्तमान (Present ) में जीता है, यानि सिर्फ आज के बारे में सोचता है। – आचार्य चाणक्य


5- जिस व्यक्ति का ज्ञान केवल किताबों तक ही सीमित रहता है और जिसका धन किसी दूसरे के कब्जे में रहता है, वो व्यक्ति जरूरत पड़ने पर न तो अपना ज्ञान प्रयोग कर सकता है और न ही अपना धन। – आचार्य चाणक्य


6- बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अपना धन उन्हीं को देते हैं जो इसके योग्य होते हैं। जिस प्रकार बादल समुद्र का खारा पानी लेते हैं और बदले में मीठा पानी देते हैं। – आचार्य चाणक्य


7- एक सांप को आप कितना भी दूध पिलायें, मौका मिलने पर वो आपको डस ही लेगा, उसी प्रकार आप एक दुष्ट व्यक्ति का कितना भी भला कर लें वह सदा ही आपका बुरा चाहेगा। – आचार्य चाणक्य


8- यदि आप सिर्फ मूर्तियों में ही भगवान को ढूंढते रहेंगे तो आपको नहीं मिलेंगें क्योंकि आपकी भावनायें ही आपका ईश्वर हैं और आपकी आत्मा ही आपका मंदिर। – आचार्य चाणक्य

यह भी पढ़ें : शिव खेड़ा के 51 सफलता दिलाने वाले अनमोल विचार


9- सबसे बड़ा गुरु मंत्र “अपने राज़ (Secrets) किसी को भी मत बताओ।  लोग आपका फायदा उठायेंगे और आपको बर्बाद भी कर सकते हैं।” – आचार्य चाणक्य


10- ज्ञान एक ऐसी दौलत है जिसको कोई चुरा नहीं सकता। – आचार्य चाणक्य

 

यह भी पढ़ें : शांति देते भगवान बुद्ध के अनमोल वचन

 

Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi


11- जिस व्यक्ति का स्वाभाव अच्छा होता है उसे अन्य किसी गुण की आवश्यकता नहीं होती है।  उसी प्रकार जिस व्यक्ति के पास प्रसद्धि होती है उसे और किसी श्रंगार की आवश्यकता नहीं होती। – आचार्य चाणक्य


12- एक बात जो शेर से सीखी जा सकती है “व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे वह पूरे ध्यान से, मन लगाकर और पूरे जोरदार प्रयास के साथ करे। – आचार्य चाणक्य


13- जिस तरह एक बछड़ा हजारों गायों के झुंड में भी अपनी माँ के पीछे चलता है, उसी प्रकार आदमी के अच्छे और बुरे कर्म उसके पीछे चलते हैं। – आचार्य चाणक्य / Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi


14- लोगों की परख कब कब की जा सकती है – नौकर की परख उसको बाहर भेजने पर, भाई बंधुओं की संकट के समय, मित्रों दोस्तों की विपत्ति के समय और अपनी स्त्री की धन के संकट के समय। – आचार्य चाणक्य


15- मूर्खो की तारीफ सुनने से अच्छा है कि बुद्धिमान व्यक्ति की फटकार सुनो। – आचार्य चाणक्य


16- कामी पुरुष कोई काम नहीं कर सकता।  उसकी बुद्धि सीमित हो जाती है। – आचार्य चाणक्य / Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi


17- बुद्धिमान व्यक्ति का कोई भी शत्रु नहीं होता। – आचार्य चाणक्य


18- सभी प्रकार के भय से बदनामी का भय सबसे ज्यादा होता है। – आचार्य चाणक्य


19- जिस मनुष्य की वाणी , मन, इन्द्रियों में पवित्रता और जो ह्रदय से दयालू होता हैं. वही व्यक्ति परमात्मा तक पहुँचता है। – आचार्य चाणक्य


20- चाणक्य की कूटनीति ; ईर्षा करने वाले दो समान व्यक्तियों में विरोध पैदा कर देना चाहिए। – आचार्य चाणक्य

 

Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi


21- जिस प्रकार कुत्ते की पूँछ न तो उसके पीछे के भाग को ढकती है और न ही उसे किसी कीड़ें मकोड़े के काटने से उसे बचती है, उसी प्रकार एक अनपढ़ व्यक्ति का जीवन होता है, यानि एक अनपढ़ व्यक्ति का जीवन निरार्थक होता है। – आचार्य चाणक्य


22- प्यार और लगाव दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं। लगाव ही प्यार को ख़त्म कर देता है। – आचार्य चाणक्य


23- फूलों की खुशबू भी हवा की दिशा के साथ बहती है पर एक व्यक्ति की अच्छाई चरों तरफ फैलती है। – आचार्य चाणक्य / Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi


24- दूसरों की गलती से सीखो, अपने अनुभव से सीखने की कोशिश करोगे तो उम्र कम पड़ जायगी। – आचार्य चाणक्य


25- आलसी आदमी का न तो कोई वर्तमान होता है और न ही भविष्य। – आचार्य चाणक्य


26- यही आप किसी कार्य में सफल होना चाहते हैं तो कभी भी कोशिश करना न छोड़ें, क्योंकि लगातार कोशिश करने से ही आपको सफतला मिलती है। – आचार्य चाणक्य


27- यह सत्य की ही ताकत है जो पूरी पृथ्वी सत्य पर टिकी है।  जिससे सूर्य चमकता है और हवा बहती है। – आचार्य चाणक्य


28- मेहनत करें और करते रहें पर अपने भाग्य पर भी भरोसा रखें, यानि अपने भाग्य को कोसें नहीं बल्कि विश्वाश रखें – आचार्य चाणक्य


29- कोई काम शुरू करने से पहले अपने आप से तीन Questions कीजिये, पहला – मैं यह काम क्यों कर रहा हूँ।  दूसरा – इसका क्या परिणाम होगा और तीसरा क्या में सफल हो जाऊंगा। जब गहराई से सोचने पर इन तीनो प्रश्नो का संतोषजनक उत्तर मिल जाये, तभी आगे बढ़ें। – आचार्य चाणक्य


30- जैसे ही भय आपके नजदीक आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये। – आचार्य चाणक्य

 

Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi (Quotes in English)


31- मुर्ख व्यक्ति हर किसी काम में सिर्फ कमी निकलता है।  ऐसे व्यक्ति की संगत में आप कभी भी सफल नहीं हो सकते, वल्कि ऐसे व्यक्ति हमेशा आपको हतोत्साहित (Discourage) करते रहेंगे। – आचार्य चाणक्य


32- जो व्यक्ति समय की वैल्यू नहीं समझते, समय भी उनकी वैल्यू नहीं समझता और अंत में अफ़सोस करने के आलावा कुछ भी नहीं बचता। – आचार्य चाणक्य


33- चाणक्य की कूटनीति ; जिस व्यक्ति से हमें काम निकलना है, उससे वही बात करनी चाहियें जो उसे अच्छी लगे। जिस प्रकार एक हिरन का शिकार करने के लिए शिकारी पहले मधुर आवाज़ में गाता है। – आचार्य चाणक्य


34- लक्ष्य के बीच में विलम्ब और आलस्य सही नहीं है, ऐसा करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। – आचार्य चाणक्य


35- संतुलित दिमाग जैसी कोई भी सादगी नहीं है, संतोष जैसा कोई दुःख नहीं है, लालच से बढ़कर कोई बीमारी नहीं है और दया भाव जैसा कोई पुण्य नहीं है। – आचार्य चाणक्य


36- कभी भी ऐसे व्यक्ति से मित्रता मत कीजिये जो प्रसिद्धि में आपसे काम या ज्यादा हो, ऐसे दोस्ती आपको कभी भी ख़ुशी नहीं देगी। – आचार्य चाणक्य


37- जो व्यक्ति कर्तव्यनिष्ठ नहीं होता यानि अपनी जिम्मेदारियों से भागता है, वह कभी भी अपने परिवार वालों का पालन पोषण नहीं कर सकता। – आचार्य चाणक्य


38- भले ही सांप जहरीला ना हो, फिर भी उसे विषैला होने का नाटक करना चाहिए। – आचार्य चाणक्य


39- यह एक कड़वा सच है कि हर दोस्ती के पीछे कुछ स्वार्थ होता है। बिना स्वार्थ के दोस्ती नहीं होती। – आचार्य चाणक्य


40- एक बार जब आप किसी चीज़ पर काम करना शुरू कर देते हैं, तो असफलता से मत डरो और उसे मत छोड़ो। ईमानदारी से काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। – आचार्य चाणक्य


41- पहले पांच वर्षो में अपने बच्चे को प्यार दुलार दें. उसके अगले पांच वर्षों में उसे डांटें। जब तक वे सोलह वर्ष के नहीं हो जाते, तब तक उनके साथ एक मित्र की तरह व्यवहार करें। आपके बड़े हो चुके बच्चे आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं। – आचार्य चाणक्य


42- इस बात को कभी जाहिर मत होने दीजिये की आपने क्या करने के लिए सोचा है।  बुद्धिमान व्यक्ति की तरह  इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ़ रहिये। – आचार्य चाणक्य


43- जिस तरह एक सूखे पेड़ को अगर आग लगा दी जाये तो वह पूरे जंगल को  जला देता है। उसी तरह एक पापी पुत्र पुरे परिवार बर्बाद कर देता है। – आचार्य चाणक्य


44- जो राजा लोगो पर कठोर से कठोर सजा को लागू करता है। वो लोगो की नजर में घिनौना बनता जाता है, जबकि जो राजा नरम सजा लागू करता है। वह तुच्छ बनता है। लेकिन जो योग्य सजा को लागू करता है वह सम्माननीय राजा कहलाता है। – आचार्य चाणक्य


45- कभी भी मुर्ख व्यक्तियों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हम अपना ही समय नष्ट करते है। – आचार्य चाणक्य


46 – कोई भी व्यक्ति ऊँचे स्थान पर बैठकर ऊँचा नहीं कहलाता बल्कि व्यक्ति सदैव अपने गुणों से ऊँचा होता है। – आचार्य चाणक्य


47- जो व्यक्ति शक्ति न होने पर भी मन से कभी हार नहीं मानता उसे इस संसार की कोई भी ताकत हरा नहीं कर सकती। – आचार्य चाणक्य


48-  जो व्यक्ति आपके मन में है वो आपसे दूर रहकर भी दूर नही है और जो व्यक्ति आपके मन मे नही है वह आपके नजदीक रहकर भी बहुत दूर है। – आचार्य चाणक्य

 

“आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार | Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi” आपको कैसे लगे कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

3 Replies to “आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार | Acharya Chanakya Best Quotes In Hindi

  1. जीवन के अनमोल विचार व्यक्ति अपने आप उतार ले तो उसका जीवन धन्य हो जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *