Interesting Universe Facts In Hindi | ब्रह्मांड से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य हिंदी में जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे। ब्रह्मांड (यूनिवर्स) यानि जिसका कोई अंत न हो, अकल्पनीय।
Contents
ब्रह्मांड के बारे में रोचक तथ्य !
Interesting Universe Facts In Hindi
ब्रम्हांड हमारे लिय हमेशा रहस्यों का खजाना रहा है। वैज्ञानिक जितनी बार उसकी परत खोलते हैं, उसका रहस्य और भी गहराता चला जाता है। आश्चर्य से भरे इस अंतरिक्ष से जुड़ी ऐसी बहुत सारी बातें हैं, जो बहुत कम ही लोगों को पता होंगी। आइये जानते हैं ब्रह्मांड के बारे में रोचक तथ्य –
1- ब्रह्मांड एक ऐसा नाम है जिसका उपयोग हम अंतरिक्ष में मौजूद सभी चीजों के संग्रह का वर्णन करने के लिए करते हैं। यह खरबों तारों, आकाशगंगाओं, ब्लैक होल, गैस के विशाल बादलों और कई अन्य आकर्षक चीजों से बना है, हमारा ब्रह्मांड चारों ओर से जल, बादल, वायु और आकाश से घिरा है।
2- बिग बैंग सिद्धान्त के अनुसार ब्रह्माण्ड लगभग 13.5 अरब साल से भी ज्यादा पुराना है, यह एक विशाल विस्फोट के बाद अस्तित्व में आया जिसे हम बिग-बैंग थ्योरी के नाम से जानते है |
3- ब्रह्माण्ड के सभी घटक एक-दूसरे के साथ गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा आपस में जुड़े हुए हैं |
4- ब्रह्मांड प्रकाश की गति के बराबर गति से विस्तार करना जारी रखता है, और ऐसी गति से विस्तार करना जारी रखेगा जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
5- हमारी पृथ्वी, ब्रह्माण्ड का इतना छोटा हिस्सा है कि सूर्य के अंदर भी लगभग 13 लाख पृथ्वी समा सकती हैं।
6- भौतिकविदों का मानना है कि इस महाविस्फोट के 1.43 सेकेंड के बाद आधुनिक ब्रह्मांड में दिखाई देने वाली हर वस्तु का धीरे-धीरे जन्म हुआ और लेप्टान, क्वार्क, डार्क एनर्जी, डार्क मैटर जैसी सभी चीजों का निर्माण हुआ।
7- यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में जीवन है या नहीं, लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों के पास बहुत सारे सबूत हैं जो यह तय करते हैं कि हम इस दुनिया में अकेले नहीं हैं।
8- आप अंतरिक्ष में कितना भी रोने की कोशिश करें पर आप रो नहीं सकते, क्योंकि आपके आंसू कभी नहीं गिरेंगे।
9- एक अंतरिक्ष यात्री ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करते समय एक बूमरैंग फेंका और वह बूमरैंग गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति में भी उसके पास लौट आया।
10- अंतरिक्ष में कोई वायुमंडल नहीं है, जिसका अर्थ है कि ध्वनि को सुनने के लिए यात्रा करने का कोई माध्यम या रास्ता नहीं है। अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में रहते हुए संचार में बने रहने के लिए रेडियो का उपयोग करते हैं क्योंकि रेडियो तरंगें अभी भी भेजी और प्राप्त की जा सकती हैं।
मजेदार एवं रोचक तथ्य | Amazing, Fun and Interesting Facts
Universe Facts In Hindi
11- यह अनुमान लगाना असंभव है कि हमारे ब्रह्मांड में कितने तारे हैं। अभी वैज्ञानिकों और खगोलविदों के अनुसार मिल्की वे में ही 200 से 400 अरब तारे होने का अनुमान है। इसी के साथ हमारे ब्रह्मांड में अरबों आकाशगंगाएं हैं।
12- स्पेस-सूट जो की अंतरिक्ष में जाने के लिए पहना जाता है, उनकी कीमत 120 लाख डॉलर तक होती है। स्पेस-सूट की ज्यादा कीमत इसके तकनीक स्पेसिफिकेशन को बनाने में लगती है।
13- गुरुत्वाकर्षण बल के अभाव के कारण पसीने और आंसुओं की बूँद बाहर नहीं निकल पाती है, इसलिए आप अंतरिक्ष में रो नहीं सकते और न ही आपको पसीना आता है।
14- खगोलविदों ने एक विशाल जल वाष्प बादल पाया है जो लगभग 10 अरब प्रकाश वर्ष दूर पृथ्वी के महासागरों में पानी के द्रव्यमान का 140 ट्रिलियन गुना है। यह पानी की अब तक की सबसे बड़ी खोज है।
15- खगोल -शास्त्रियों के अनुसार हर साल चंद्रमा पृथ्वी से 3.8 सेंटीमीटर दूर जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आखिरकार, चंद्रमा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के क्षेत्र से बाहर निकल जाएगा। हालांकि, आने वाले अरबों वर्षों तक ऐसा नहीं होगा।
16- ब्रह्माण्ड में हर दिन लगभग 27.5 करोड़ तारों का जन्म होता है |
17- विशेषज्ञों के अनुसार अंतरिक्ष में गंध का अनुभव नहीं कर सकते है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में वैज्ञानिको का मानना है कि अंतरिक्ष गर्म धातुओं, सूखे हुए मांस और वेल्डिंग गैसों की तरह स्मेल करता है।
18- माना जाता है कि स्पेस की अपनी कोई आवाज़ नहीं होती है लेकिन कुछ दिन पहले NASA ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया था जिसमें अंतरिक्ष में सुनी जा सकने वाली आवाजें थी।
19- आकाशगंगा की चौड़ाई लगभग 100,000 प्रकाश वर्ष है।
मानव शरीर के बारे में 100 अद्भुत एवं रोचक तथ्य
Amazing Facts about Universe
20- यदि आप स्पेस के बाहरी स्थान पर बिना स्पेससूट के जाते हैं, तो आप अपने सामान्य आकार से दोगुना तक फूल सकते हैं। इसका कारण है कम दबाब। क्योकिं आपके शारीरिक द्रव का क्वथनांक आपके शरीर के सामान्य तापमान से कम हो जाता है, जो लगभग 37 डिग्री सेल्सियस है। इसका मतलब है कि आपके तरल पदार्थ गैस के बुलबुले बनाने लगेंगे और आप सूज जाएंगे – लेकिन आप विस्फोट नहीं करेंगे, क्योंकि मानव त्वचा सुपर खिंचाव है।
21- कुछ विशेषज्ञों की माने तो प्रत्येक ब्लैक होल में 1 ब्रह्माण्ड है इसका मतलब हम सभी लोग ब्लैक होल में हैं।
22- शनि ग्रह के छल्ले ठोस नहीं हैं। वे बर्फ, धूल और चट्टान के टुकड़ों से बने होते हैं।
23- पृथ्वी, मंगल, बुध और शुक्र को आंतरिक ग्रह कहा जाता है क्योंकि ये सूरज के सबसे पास हैं।
24- आसमान का अपना कोई रंग नहीं होता। जब सूर्य का प्रकाश औरआकाश में उपस्थित धूल इत्यादि इसमें मिलते हैं तो वह छितरता जाता है। नीला रंग, अपने अपेक्षाकृत कम तरंगदैर्घ्य के कारण, अन्य रंगों की अपेक्षा अधिक छितरता है। इसलिए आकाश का रंग नीला दिखता है।
25- धरती से हम चाँद का केवल 59% हिस्सा ही देख सकते हैं।
26- अब तक चन्द्रमा पर अब तक सिर्फ 12 आदमी ही गए हैं।
27- चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री के पैरों के निशान एक लाख साल तक रह सकते हैं।
28- वैसे तो यह कहना शायद असंभव सा है की आकाश में कितने तारे हैं पर यह अनुमान लगाया गया है कि आकाशगंगा के आकार और वितरण के बारे में कुछ धारणाओं के आधार पर, अवलोकन योग्य ब्रह्मांड में 1000 बिलियन बिलियन सितारे हो सकते हैं।
29- एक ऐसा गृह जिसमें हीरे छुपे हुए हैं, इसका नाम है WASP-12b दिया गया है। यह ग्रह काफी बड़ा है।
30- शुक्र पर एक दिन एक वर्ष से अधिक है।
31- सबसे दूर तक जाने वाली मानव निर्मित वस्तु अंतरिक्ष यान वोयेजर 1 है, जो फरवरी 2018 के अंत तक 2100 करोड़ किलोमटर का सफर तय कर चुका है। इसे 1977 में लॉन्च किया गया था।
32- चाँद पर जाना वाला सबसे पहला व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग था, उसके बाद चंद्रमा पर जाने वाला दूसरा आदमी Buzz Aldrin था।
33- ब्रह्मांड में छुपे हीरे जिस ग्रह में हैं उसे WASP-12b नाम दिया गया है. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ग्रह का ज्यादातर भाग बेहद ठोस कार्बन का है. वैज्ञानिक अध्ययनों में कहा गया है कि WASP-12b का इतना सघन कार्बन हीरा हो सकता है. यह ग्रह काफी बड़ा है।
‘ब्रह्मांड के बारे में 33 रोचक तथ्य ! Interesting Universe Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद
Very very interested 😌 sir thank you for this